गाजीपुर, जनवरी 22 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। सहारनपुर के भ्रष्टाचार निवारण थाना के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने ताजपुर मांझा निवासी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक व्यय करने का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ताजपुर मांझा निवासी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव सुल्तानपुर में तैनात हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से अर्जित की गई अवैध चल अचल संपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया था। जांच के दौरान पता चला कि दिनेश कुमार यादव ने वेतन, एरियर, बोनस तथा बैंक ब्याज के रूप में व वैध स्रोतों से करीब 56. 65 लाख की आय अर्जित की है। लेकिन कुल व्यय करीब 86 लाख किया गया। इस प्रकार आय के सापेक्ष करीब 27.87 लाख अधिक व्यय किया गया है। इस अनानुपातिक व्यय के...