जमानियां और सैदपुर में होगा नाला टैपिंग कार्य
गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के जमानियां और सैदपुर नगर क्षेत्र में गंगा में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए इन दोनों जगहों पर नाला टैपिंग परियोजना शुरू की जाएगी। जलनिगम शहरी की ओर से दोनों नगरों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। परियोजना के तहत जमानियां में करीब 20 करोड़ रुपये और सैदपुर में लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नाला टैपिंग परियोजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्रों के वार्डों में पाइप लाइन बिछाने के साथ-साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण भी कराया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य नालों के गंदे पानी को सीधे गंगा और अन्य जल स्रोतों में जाने से रोकना और उसे शुद्ध कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। जमानियां नगर क्षेत्र में लगभग 2500 मीटर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.