लखनऊ, नवम्बर 29 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा माफिया जीवी पार्टी है। मुख्यमंत्री पहले कहते थे वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया है, अब हर विभाग में माफिया है। लखनऊ में गिरफ्तार ड्रग तस्कर अमित टाटा जौनपुर के एक बाहुबली के साथ दिखते रहे हैं। उनकी गाड़ी का नंबर भी वही है, जो बाहुबली की गाड़ी का है। उन्होंने कहा कि ये जमाना सीबीआई का नहीं बुलडोजर का है। बुलडोजर वहां कब चलेगा? उन्होंने कहा कि एसआईआर के काम में जल्दबाजी क्यों की जा रही है। यह काम संवेदनशील और मेहनत का है। अखिलेश ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। एसआईआर के बहाने साजिश रच रही है। एक हजार किसानों ने जान गवां दी भाजपा पर कोई असर नहीं हुआ। सुना है कि भाजपा ने नोएडा में किसी साफ्टवेयर कंपनी को हायर किया है...