धनबाद, जनवरी 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल खरखरी कोलियरी के बहुचर्चित हिलटॉप कंपनी गोलीकांड में आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी को धनबाद मंडल कारा से जमानत पर रिहाई मिल गई। इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेल गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो, सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर महतो, आशीष तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष राकेश गयाली, केंद्रीय सदस्य मनीष सिंह, मुकेश महतो, सौरभ महतो, प्रखंड सचिव प्रेम तिवारी, खरखरी मुखिया कुंदन रजक, मजदूर नेता चंडी गयाली आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.