नई दिल्ली, मार्च 18 -- जमानत पर बाहर आए जेएनयू के छात्र नेताओं की मुश्किलें एकबार फिर बढ़ सकती हैं। जेएनयू प्रशासन ने पुलिस को पत्र लिखकर जमानत पर बाहर आए छात्र नेताओं और अन्य छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इन छात्रों को फरवरी में कुलपति के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की शर्त पर रिहा किया था। जेएनयू प्रशासन ने वसंत कुंज (उत्तर) के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को भेजे गए अपने पत्र में कहा है कि इन छात्रों ने नए प्रदर्शनों में शामिल होकर अपनी जमानत की शर्तों को तोड़ा है। पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है। इसी साल फरवरी में दिल्ली की एक अदालत ने छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित 14 छात्रों को जमानत प्रदान कर दी थी। इन छात्रों को कुलपति के खि...