गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में मुखबिरी के शक में जमानत पर आए दबंग ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। गांव कादराबाद निवासी नरेशपाल ने बताया पड़ोस में रहने वाला एक दबंग किस्म का व्यक्ति नशीले पदार्थ की तस्करी करता है। दो माह पहले वह जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आकाश मोगा निवासी गांव कादराबाद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- कुत्ते को लेकर विवाद में डंडे और सरिया से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...