फरीदाबाद, जनवरी 30 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। जिला जेल नीमका से जमानत पर छूटे दो युवकों को उनके दोस्त गाड़ियों में लेने के लिए जेल के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी गाड़ियों से स्टंटबाजी की। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टंटबाजी की यह कार्रवाई 23 जनवरी की है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सदर थाना पुलिस के एएसआई रविंदर ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को नेहरू कॉलोनी के साहिल और नेहरू कॉलोनी के ही अमन को लेने के लिए उनके दोस्त नीमका जेल पहुंचे थे। जहां नेहरू कॉलोनी का समीर, वसीम, कैफ अन्य युवा अपनी गाड़ियों में नीमका जेल पहुंचे थे। साहिल व अमन जब जेल से बाहर आए तो यह सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में सवार होकर वहां से तिगांव बल्लभगढ़ रोड से चल पड़े और आगे जाने पर अपनी गाड़ियों से स्टंटबाजी करते हु...