बलरामपुर, जुलाई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में जमानत पर जेल से छूटे आरोपी पर पीड़िता के परिवार को जान से मारने और गांव से उजाड़ने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी रिश्तेदार के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकदमे की जानकारी थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

आरोपियों की हरकतें आरोप है कि हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी राशिद अली ने अपनी रिश्तेदार अकालबुन्निशा तथा अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने...