मैनपुरी, जुलाई 14 -- क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर में पूर्व के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक दलित परिवार के साथ दोबारा मारपीट और जानलेवा धमकी देने का मामला सामने आया है। पूर्व में हुए मामले में नामजदों का चालान कर दिया गया था। जमानत पर लौटने के बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खिदरपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र बाबूराम जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 23 जून की शाम करीब 7 बजे मक्का तोड़ने के मामूली विवाद को लेकर गांव के ही अमित, प्रदीप, रविंद्र पुत्रगण रविदास, रविदास पुत्र मनीराम, प्रियंका पत्नी अमित और सरोजिनी पत्नी रविदास के साथ उनकी मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था, जिसके...