कौशाम्बी, जून 27 -- करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में जमानत के लिए पैसे नहीं देने पर मां-बेटी समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नेवारी गांव की लालती देवी पत्नी लालता ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ोसी भोंदू पुत्र अशोक उससे जमानत के लिए पैसे मांग रहा था। असमर्थता जताने पर आरोपी भैंस खोल ले गया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने अपने भाई अभिषेक व मां अनीता देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी सोनी देवी एवं बेटे सुकरू को भी जमकर पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने ...