नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी सीमा रानी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सीमा की वकील ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष कहा कि उनकी मुवक्किल अगस्त 2023 से हिरासत में है। उसे दुष्कर्म के लिए उकसाने के अपराधों से बरी कर दिया गया है। वकील ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जमानत के लिए अधीनस्थ अदालत में जाने के लिए कहा था। इसके बाद यह हाईकोर्ट में उसकी दूसरी नियमित जमानत याचिका है। पीठ ने कहा कि वह मामले में दलीलें सुनने को है, लेकिन उसने खाखा के वकील के अनुरोध पर सुनवाई चार मई तक के लिए स्थगित कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.