जमानत के नाम पर हस्ताक्षर लेकर फर्जी एग्रीमेंट से जमीन बेचने का आरोप
फरीदाबाद, जुलाई 14 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-3 निवासी एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही भतीजे पर जमानत के नाम पर खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार करने और गांव की जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बल्लभगढ़ को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 निवासी भगवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा भुवनेश कुमार करीब पांच-छह वर्ष पहले उनके घर आया था। उसने अवैध प्लॉटिंग के मामले में अपने खिलाफ केस दर्ज होने की बात कहते हुए जमानत के लिए कुछ खाली कागजों और रसीदों पर हस्ताक्षर करवा लिए। भुवनेश ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इन दस्तावेजों की जरूरत केवल जमानत प्रक्रिया के लिए है। रिश्ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.