लखनऊ, मई 3 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के तिरगवां गांव में तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए आए सआदतगंज के अम्बर गंज निवासी अशाज (15) की शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। अशाज कक्षा आठ का छात्र था।रहीमाबाद के तिरगवां गांव की बिलाली मस्जिद में बीती एक मई को तबलीगी जमात में अशाज आया था। रविवार सुबह सुऐब (18), अरमान (16), इस्माइल (21), अजमत (16),मो अशाज (15), अखलद (16), आसिम (15), अमन (16) के साथ सुबह साढ़े छह बजे मस्जिद के बाहर टहलने की बात कह कर निकले थे। गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर लखनऊ और उन्नाव जनपद की सीमा पर शोभा खेड़ा गांव के पास निकली शारदा नहर में नहाने चले गए थे। यह भी पढ़ें- जमात में आया लखनऊ का किशोर शारदा नहर में डूबा, मौत वहां नहाते समय गहराई में जाने के कारण अशाज डूब गया। साथियों ने पुलिस और परिवारीजनों को स...