अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने नाबालिगों को तंबाकू बेचने पर डीएम की कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने और नाबालिगों को तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना समाजहित में सराहनीय पहल है। लेकिन तंबाकू उत्पादों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...