अररिया, मार्च 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मो अजरारूल हक ने डीएम को आवेदन देकर जिलेवासियों को रसोई गैस की कमी से हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। इ साथ ही जमाखोरी व कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री हक ने बताया कि खाड़ी युद्ध की आड़ में कारोबारी जमाखोरी में जुटे हैं। इस कारण उपभोक्तओं को समय पर रसोई गैस नहीं मिल रहा है। हरेक गैस गोदाम में सुबह पांच बजे से ही लंबी लाइन लग जाती है। जब गैस की किल्लत नहीं है तो फिर लंबी लाइन क्यों?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...