सासाराम, जनवरी 5 -- दावथ, एक संवादाता। जमसोना गांव में रविवार को बिहार पुलिस के पूर्व आईजी विजय कुमार वर्मा के पहल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। श्रीवर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पिता के पुण्यतिथि पर ऐसा शिविर लगाया जाता है। शिविर में लगभग ढ़ाई सौ लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा जांच व इलाज कराया गया। इस दौरान जीवन रक्षक दवा का वितरण किया गया। शिविर में शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग का इलाज किया गया। वहीं डाक्टरों द्वारा रोगियों को सलाह और परामर्श भी दिया गया। जिसमें दावथ सीएचसी के कई चिकित्सक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.