बोकारो, जून 28 -- सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र में जनता मजदूर संघ की नई क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता संघ के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने की। कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक में प्रक्षेत्र की सभी शाखाओं एवं इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बहुमत की राय से नई क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया। संघ के प्रभारी एवं सीसीएल के वरीय उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। नई समिति में अमित कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामेश्वर चौधरी, सुनील कुमार मेहरा, जितेन्द्र कुमार सिंह, संजीव हरि, गणेश कुमार, देवनारायण यादव एवं चन्दन बहादुर को सौंपी गई। वहीं कामोंद प्रसाद को सचिव, कन्हैया राम, मनीष कुमार अवष्ट, दीपक रंजन एवं रामसागर सिंह को सह सचिव बनाया गया। विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा नर बहादुर को उप कोषाध्यक्ष ...