धनबाद, मार्च 7 -- झरिया, वरीय संवाददाता। जमसं बच्चा गुट की ओर से शुक्रवार को माइंस रेस्क्यू मैदान में धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड 34 व 35 से पार्षद पद पर जीत दर्ज करने वाली महिला पार्षद गौरी देवी और सोनाली कुमारी का नागरिक अभिनंदन किया गया। यह आयोजन जमस बच्चा गुट के द्वारा किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मंच का संचालन जमसं नेता रामकृष्ण पाठक ने किया। वही वार्ड 35 की पार्षद गौरी देवी ने कहा कि जनता ने पूर्व में मेरे द्वारा किए गए कार्यों के अनुरूप मुझे दोबारा पार्षद पद पर जीत दिलाई है। मैं उनके आशा के अनुरूप खरी उतरूंगी। वहीं सोनाली कुमारी ने कहा कि इससे पूर्व में मेरे पिता निरंजन कुमार वार्ड 35 से पार्षद थे। कई लोगों ने मेरे पार्षद चुनाव में उम्मीद्वार बनने पर आपत्ति जताई थी। मैं कहना चाहती हूं कि महिला आज दे...