धनबाद, अप्रैल 9 -- चिरकुंडा, प्रतिनिधि। ईसीएल मुगमा एरिया के कुमारधुबी कोलियरी के भाग्यलखी इंक्लाइन में बुधवार की शाम को जनता मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने एरिया सचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में गेट मीटिंग किया। प्रबंधन द्वारा दोरंगी नीति अपनाए जाने का विरोध किया गया। कोलियरी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि नए श्रमिकों को ड्यूटी सरफेस व ऑफिस में दी जा रही है। जिन कर्मियों की नौकरी 5 से 10 वर्ष नौकरी है। शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों को जबरन खदान में भेजा जाता है। चहेते कर्मचारी को संडे एवं होली डे दिया जाता है। कुमारधुबी कोलियरी चलाने के लिए प्रबंधन संसाधन भी उपलब्ध नहीं करा पाती है। जिससे मजदूरों में आक्रोश है। यदि मांगें एक सप्ताह में पूरी नहीं हुई तो यूनियन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.