धनबाद, मार्च 12 -- जनता मजदूर संघ सेल जीतपुर कोलियरी के सचिव विकास सिंह ने जीतपुर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उच्च प्रबंधक को पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि सेल जीतपुर कोलियरी अस्पताल की प्रशासनिक लापरवाही तथा कार्यप्रणाली के कारण कर्मचारियों, उनके आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर अस्पताल में निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है, जिससे मरीजों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों ने भी लिखित शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...