धनबाद, फरवरी 9 -- सिंदरी प्रतिनिधि रोहड़ाबांध स्थित प्रियदर्शिनी पार्क में रविवार को जनता मजदूर संघ की ओर से वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें जमसं के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डु सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी उनकी बहू आसनी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुई। नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन मजबूती पर बल दिया गया। जमसं सिंदरी के महामंत्री वेद प्रकाश ओझा, दामिनी द्विवेदी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...