जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर । छठ महापर्व के पहले दिन से मौसम काफी अच्छा रहा। एक दिन पहले आंधी-पानी का असर के रूप में तापमान में करीब 1.4 डिग्री की कमी आई और तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। अगले तीन दिन भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कुछ सालों बार चैती छठ में इतना कम तापमान चल रहा है। अन्यथा गर्मी से परेशानी होती थी। इस बीच कुछ जगहों पर तेज हवा भी चलने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...