घाटशिला, अप्रैल 17 -- जादूगोड़ा। जमशेदपुर से इन दिनों रोजाना कई लोगों द्वारा गांजा समेत ब्राउन शुगर की सप्लाई धड़ल्ले से हो रही है। हालांकि इस मामले को लेकर सूत्रों की मानें तो आदित्यपुर से कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्र में टीम गठित कर ब्राउन शुगर की सप्लाई करने में जुट गए हैं। आलम यह है कि इसके शिकार कम उम्र के बच्चे भी होने लगे हैं। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर, गांजा की खरीद-बिक्री इन दिनों तेजी से फैल रही है। स्थानीय स्तर पर अवैध कारोबार इतना सक्रिय हो गया है कि शाम ढलते ही बाजार में नशे का कारोबार गर्म होने लगता है। यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस चौक से ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार खास बात यह है कि इस धंधे में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक शामिल हो रहे हैं। जिससे समाज में चिंता का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, ब्राउन शुगर की खेप आदित्...