जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- पूजा के दौरान इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के विमान किराया कम कर दिया है। इसके साथ ही उड़ान के समय में भी दोनों ओर (भुवनेश्वर और जमशेदपुर) से फेरबदल हुआ है। इंडिया वन एयर के अनुसार, 31 दिसंबर तक नया किराया और उड़ान का समय प्रभावी रहेगा। इधर, भुवनेश्वर से जमशेदपुर का विमान किराया 3098 रुपये तय हुआ है, जो पहले 3182 रुपये था। जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 2903 से घटकर 2827 रुपये रुपये हो गया। इससे जमशेदपुर व भुवनेश्वर के किराये में 84 रुपये और जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 76 रुपये कमी आई है। इंडिया वन एयर कंपनी के नए टाइम टेबल के अनुसार, जमशेदपुर से कोलकाता का विमान सुबह 8.30 बजे के बदले 8.05 बजे और जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए शाम 4.20 बजे के बदले 3.30 बजे उड़ान भरेगा। इससे पूर्व अप्रैल में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.