जमशेदपुर, जून 27 -- पूर्वी सिंहभूम जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने सिविल कोर्ट के कार्य समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 29 जून 2026 से जमशेदपुर एवं घाटशिला सिविल न्यायालयों में न्यायिक कार्य सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। वहीं, न्यायालय में दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक आधे घंटे का अवकाश रहेगा।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि न्यायालय के कार्यालयों का कार्य समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूर्ववत रहेगा। यह निर्णय झारखंड हाईकोर्ट के सिविल एवं आपराधिक न्यायालय नियमों के तहत जारी पूर्व कार्यालय आदेश के क्रम में लिया गया है। इस संबंध में परिवार न्यायालय, श्रम न्यायालय, बार एसोसिएशन, उपायुक्त, एसएसपी सहित सभी संबंधित विभागों एवं अ...