देवघर, सितम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। जमशेदपुर के दोमुहानी मोड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार बच्चों की असामयिक मौत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह देवघर जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। इतनी कम उम्र में चार मासूम बच्चों का असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि एक मां की गोद उजड़ने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मंत्री की बेटी के निधन पर विधायक ने जताया शोक संतान को खोने की पीड़ा ऐसी होती है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं है। उन्होंने ब...