जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में 'कॉमक्वेस्ट' का शानदार आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. (प्रो.) अंजिला गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी रचनात्मकता और प्रबंधकीय क्षमता प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें व्यावसायिक जगत की बारीकियों से रूबरू कराना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दीपा शरण, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति और डॉ. छगन लाल अग्रवाल ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।दिन ...