जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर में आगामी 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस रीगल मैदान, बिष्टुपुर में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आदिवासी छात्र एकता केन्द्रीय समिति द्वारा बुलवार्ड होटल, बिष्टुपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक, जोसाई मार्डी, संयोजक इन्द्र हेम्ब्रम और अध्यक्ष हेमेन्द्र हाँस्दा ने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन "अपनी पहचान को पहचानों" नारे के साथ किया जा रहा है।जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013, सरना धर्म कोड की मांग, झारखंड सहित अन्य राज्यों में पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों को लागू करने और पेसा कानून के पालन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान इसके अलावा...