जमशेदपुर, जुलाई 30 -- जमशेदपुर प्रशासन भुइयांडीह में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन लेने जा रहा है। भुइयांडीह की इंद्रानगर और कल्याणनगर बस्ती के लोगों ने 145 मकानों पर संभावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बस्तीवासियों ने राहत की गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2023 के सर्वे में उनके मकानों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बताकर नोटिस दिया गया था। उनका आरोप है कि 6 अगस्त को कार्रवाई की तैयारी है, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता से भी हस्तक्षेप की मांग की गई। बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पहले प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत पुनर्वास दिया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रव...