जमशेदपुर, जून 30 -- करीम सिटी कॉलेज और उर्दू भवन के संयुक्त तत्वावधान में मशहूर शायर राशिद अनवर राशिद की स्मृति में 'याद-ए-राशिद' सभा का आयोजन किया गया। मानगो कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके काव्य संग्रह 'एक क़तरा ही सही...' का विमोचन हुआ। समारोह में बुजुर्ग शायर अनवर अदीब को विशेष सम्मान और युवा शायर सद्दाम गनी को 'राशिद अनवर राशिद अवॉर्ड' से नवाजा गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुहम्मद रेयाज़ सहित कई शिक्षाविदों और गणमान्य अतिथियों ने राशिद अनवर राशिद के साहित्यिक योगदान को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...