गुमला, मई 5 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के डुंबो गांव निवासी 46 वर्षीय रमेश उरांव की जमशेदपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार रात को शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत के मुखिया जयराम उरांव ने बताया कि रमेश उरांव लंबे समय से जमशेदपुर की एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह गांव आया था। कुछ दिन रहने के बाद वह अपने पुत्र समीर उरांव को साथ लेकर वापस जमशेदपुर चला गया।जानकारी के अनुसार रविवार रात रमेश किसी शादी समारोह में शामिल होकर खाना खाने के बाद अपने डेरे पर लौटा। यह भी पढ़ें- साईकिल सवार युवक की गिरने से हुई मौत वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगी। साथियों ने उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की,लेकिन इससे पहले ही उसने डेरे में दम तोड़ दिया।सोमवार रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.