जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर की ओर से 7 अप्रैल को शाम 4:30 बजे श्री अन्न (मिलेट) विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांत, विभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी तथा नगर संयोजक शामिल होंगे।इस अवसर पर अखिल भारतीय पर्यावरण सह-प्रमुख बंदे शंकर सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह, आभा महतो, और मीरा मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...