जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- जमशेदपुर। भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर शहर में एक भव्य सांस्कृतिक समागम सह विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होगा। विधायक संजीव सरदार ने आज सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह पहली बार है जब जयंती समारोह को इतने बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अपने इतिहास, संस्कृति और महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से जोड़ना है।वीर शहीद गंगा नारायण सिंह को भूमिज विद्रोह के महानायक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन साहस, ...