जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक शैली में प्रस्तुति दी। मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद किया और झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति में रुचि दिखाते हुए नगाड़ा और मांदर बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...