जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर में सूरज के कड़े तेवर और बढ़ते पारे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शहर के तमाम निजी स्कूलों ने सोमवार से अपने समय में बदलाव लागू कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब छात्र-छात्राओं को सुबह 6:15 बजे ही स्कूल पहुंचना पड़ रहा है, जबकि दोपहर 12:15 बजे उनकी छुट्टी की जा रही है। हालांकि, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन का यह कदम सुबह के समय बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है, लेकिन दोपहर की तपिश अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।सोमवार को सप्ताह के पहले दिन स्कूल के समय में हुए इस बदलाव का असर तो दिखा, लेकिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने के कारण घर वापसी के वक्त बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- तीन दिन से बारिश का अनुमान लेकिन नहीं...