जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। नोटिस चस्पा करने गयी पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की गयी। एसआई का कॉलर पकड़ने के साथ पुलिस वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। सुबह हुई घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने उग्र भीड़ को काबू में करने के साथ आरोपी अजीम खान उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस स्थिति पर नजर रखी हुई है। खबर है कि टेल्को पुलिस सुबह एक मामले में अजीम खान के घर नोटिस चस्पा करने पहुंची थी। बस्ती में पुलिस वाहन को देखते ही आसपास के लोग घरों से निकल आए। इस दौरान अजीम खान और उसके परिजनों ने पुलिस टीम के साथ बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उग्र लोगों ने एसआई हेमकिशोर गुप्ता और सोहन लाल के साथ धक्का-मुक्की...