जमशेदपुर में बड़े ऐक्शन की तैयारी, कई घरों पर गरजेगा बुलडोजर
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर मानगो नगर निगम क्षेत्र में नदी किनारे सरकारी जमीन पर बने 16 घर मंगलवार को तोड़े जाएंगे। इनमें वार्ड नंबर 8 के तीन और वार्ड नंबर 10 के 13 घर शामिल हैं। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से सभी प्रभावित लोगों को अपना अतिक्रमण खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दे दी गई है कि अगर उन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया तो उसे जबरन तोड़ दिया जाएगा। सोमवार को लाउडस्पीकर से भी सभी को बस्ती में जाकर चेतावनी दी गई है। वार्ड आठ में जिस जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, उसका खाता नंबर 1249 और प्लॉट नंबर 3983 है। वार्ड 10 के 13 अतिक्रमणकारियों ने खाता नंबर 727 के अलग-अलग प्लॉट पर अतिक्रमण किया है। सभी का रकवा भी अलग-अलग है। इन मामलों में पहले ही सीओ के कोर्ट से बीपीएलई वाद में अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.