रांची, जुलाई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) रांची ने नागरिकों को बेहतर और सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) जमशेदपुर का पुनर्गठन किया है। केंद्र को डाकघर परिसर में स्थानांतरित कर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। यहां सेवा काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई है और आवेदकों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय भी बनाया गया है। तीसरे सेवा काउंटर के संचालन से केंद्र की दैनिक अपॉइंटमेंट क्षमता बढ़ी है। पहले प्रतिदिन 90 पासपोर्ट और 10 पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) यानी कुल 100 अपॉइंटमेंट उपलब्ध थे, जिसे बढ़ाकर अब 140 पासपोर्ट और 10 पीसीसी यानी कुल 150 अपॉइंटमेंट कर दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अनुसार, इस पहल से जमशेदपुर व आसपास...