जमशेदपुर, अगस्त 18 -- भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम), जमशेदपुर चैप्टर द्वारा सीएसआईआर -राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के सहयोग से बर्मामाइंस स्थित सीएसआईआर -एनएमएल सभागार में "स्टेटस एंड ट्रेंड्स इन मैटेरियल्स फॉर न्यूक्लियर एप्लिकेशंस " विषय पर एक विशेषज्ञ तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र के मुख्य वक्ता आईआईएम के अध्यक्ष तथा न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी ) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी डॉ. कोमल कपूर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...