जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुरके प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर झील में डूब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट बलराम झा समेत अन्य लोग पहुंचे और दोनों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।अस्पताल से 2 बजे रात को निकले थे दोनों डॉक्टर इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, जूनियर डॉक्टर समीर लाल और सक्षम सिंह अपने अन्य साथी यश के साथ गुरुवार देर रात 2 बजे अस्पताल से कार से निकले थे। तीनों कार से डिमना डैम पहुंचे, जहां नीचे बने पौंड के पास सभी बैठकर शराब का सेवन करने लगे। इसी दौरान समीर का मोबाइल पौंड में गिर गया। समीर अपना मोबाइल लेने पौंड में उतरा और पौंड क...