जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- जमशेदपुर शहर इन दिनों तेज ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। बीते दो दिनों से सुबह पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आ रहा है। सड़कों, पार्कों और रिहायशी इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड का असर ऐसा रहा कि मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग भी देर से घरों से बाहर निकले।सुबह के समय लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए मॉर्निंग वॉक करते दिखाई दिए। लगातार बढ़ती ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।हालांकि एक ओर लोग ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रकृति प्रेमियों को प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है। घने कोहरे के बीच जमशेदपुर का नज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.