जमशेदपुर, जुलाई 25 -- आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के शोध कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर सतीश कुमार ने शोध-पत्र लेखन की प्रक्रिया, संदर्भ लिखने की विधि और शोध नैतिकता पर विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार तिवारी ने तकनीकी शिक्षा में शोध और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...