नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- जमशेदपुर के डांडिया-गरबा आयोजनों के दौरान कथित तौर पर पहचान छिपाकर दूसरे धर्म के युवकों के प्रवेश करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गोपाल मैदान में दो दिन पहले युवती के साथ आए एक युवक को कथित तौर पर जलील करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया।क्यों हुआ बवाल इस बीच हिंदू उत्सव समिति और हिंदू रक्षा दल की ओर से विभिन्न आयोजनों में दूसरे धर्म के युवकों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश देने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। सिन्हा ने कहा कि डांडिया और गरबा मां दुर्गा की आराधना और सनातन संस्कृति से जुड़े धार्मिक आयोजन हैं। इनमें पहचान छिपाकर प्रवेश करने या आयोजकों के नियम...