जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर जमशेदपुर बार एसोसिएशन में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है। इससे सुबह 10 बजे से अधिवक्ताओं का समूह कतार में लगकर वोट दे रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। बताया जाता है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल में 23 सदस्य पद के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें जमशेदपुर से 9 पुरुष और 3 महिलाएं भी उम्मीदवार है। मतदान के लिए जमशेदपुर में 5 बूथ बनाए गए हैं, जहां नो मतपेटी रखी गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता आरएन दास को चुनाव का पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है जबकि अन्य सदस्य चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए बूथ पर सक्रिय हैं। अधिवक्ता आरएन दास ने बताया कि झारखंड में स्टेट बार चुनाव में जमशेद...