नई दिल्ली, जून 21 -- बीते कुछ सालों में देशभर में बुलडोजर कार्रवाई में तेजी आई है। इसका असर दिल्ली से लेकर झारखंड तक देखने को मिल रहा है। इस दौरान अवैध अतिक्रमण बताकर हजारों घरों को जमींदोज कर दिया गया है। इससे हजारों लोग बेघर भी हुए हैं। अब बुलडोजर कार्रवाई खतरा झारखंड के जमशेदपुर में भी मंडरा रहा है। यहां 350 परिवार जल्द ही बेघर हो जाएंगे। प्रशासन ने इस बुलडोजर कार्रवाई की वजह भी बताई है। मामला जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र का है। यहां के गोकुलनगर में रहने वाले करीब 350 परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। वन विभाग की ओर से इन परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश है। बस्तीवासियों ने शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.