जमशेदपुर, जुलाई 20 -- जमशेदपुर में एक और केंद्रीय विद्यालय खुलने वाला है। यह विद्यालय सुंदरनगर में रैफ 106 बटालियन के परिसर में खुलेगा। इसके लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को भेज दिया गया है। रैफ 106 बटालियन के कमांडेंट की ओर से स्कूल के लिए जमीन की मांग की गई थी। इसके आलोक में मौजा कदमडीह में पांच एकड़ जमीन के सबलीज का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है। इस जमीन का खाता नंबर 111, प्लॉट नंबर 105, रकवा 10.52 एकड़ और हाल सर्वे खतियान के अनुसार अनाबाद बिहार सरकार के रूप में दर्ज है। इस जमीन को एक रुपये के वार्षिक टोकन सलामी पर 99 वर्षों के लिए सीआरपीएफ को लीज पर 9 नवंबर 1992 में दिया गया था. यह भी पढ़ें- झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता...