जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर में सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने आज सुमित राय के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने शहर में बिगड़ती नागरिक सुविधाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को जाम और खराब सड़कों की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा गैर-टिस्को क्षेत्रों में कचरा उठाव, गंदगी, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और जल निकासी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। पार्टी ने आवारा कुत्तों और सांडों के आतंक, पार्किंग वसूली में अनियमितता, स्मार्ट मीटर के दबाव, टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और मानगो में पानी की समस्या को भ...