जमशेदपुर, मार्च 28 -- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार रात आंधी हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पेड़ गिरने के साथ झोपड़ियों के छप्पर उड़ गए। रामनवमी पर रात में आंधी-बारिश के कारण अखाड़ों से निकलने वाली शोभायात्रा में खलल पड़ गई। कई जगह से शोभायात्रा नहीं निकल पाई। वहीं, सजावट में लगी होर्डिंग और लाइटें गिर गईं। कई जगह पंडालों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत थी कि रात में कहीं ज्यादा भीड़ नहीं थी। रात करीब 8.30 बजे से आंधी शुरू हुई। तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल का गुबार उठने लगा। एनएच-33 पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण धूल जमने से ऐसी स्थिति हो गई कि वहां लोगों का चलना मुश्किल हो गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कोल्हान के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.