रांची, जुलाई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर हत्याकांड में मुख्यमंत्री द्वारा जमशेदपुर एसएसपी को हटाने की कार्रवाई को सिर्फ खानापूर्ति करार दिया है। उन्होंने कहा कि एसपी को हटाना कोई सजा नहीं है। पुलिस के सामने किसी की हत्या होती है तो इसके लिए पूरी तरह पुलिस जिम्मेवार है। जो जानकारी है कि अभी तक पुलिसकर्मियों पर कोई एफआईआर नहीं की गई है और न ही ऐसी कोई मंशा दिख रही है। यदि मुख्यमंत्री वास्तव में हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए गंभीर हैं तो उन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं, जिनकी मौजूदगी में हत्या हुई है। यह भी पढ़ें- हिमांशु सिंह हत्याकांड में निर्दोष को फंसाने की कोशिश : आदित्य साहू मरांडी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उल्टा उन लोगों पर एफआईआर किया गया है, जिनक...