जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑफिसर कैरियर अवेयरनेस' सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को भारतीय सशस्त्र सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में करियर के अवसरों से अवगत कराना था। इसमें लगभग 100 छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।मुख्य वक्ता कैप्टन निखिल ने चयन प्रक्रिया और एसएसबी की तैयारी के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने की सलाह दी। विशेष अतिथि कैप्टन अदिति यादव, जो आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन पाने वाली चुनिंदा महिला अधिकारियों में हैं, ने अपने अनुभव साझा कर छात्राओं को प्रेरित किया। मैडम मोनिका ने भी छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया। यह भी पढ़ें- एलबीएसएम कॉलेज में सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने पर चर्चा कार्यक्रम का संचालन सीटीओ डॉ. ...